---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, November 12, 2025

विलुप्त होती हिंदू परंपराओं को सहेजना होगा तभी हिंदुत्व बचेगा : विहिप केंद्रीय मंत्री अम्बरीष सिंह




विश्व हिंदू परिषद की विशेष विभाग बैठक आयोजित

शिवपुरी-हिंदू परंपराएं जो विलुप्त होती जा रही है, उन्हें पुन: स्थापित करना होगा और उसकी परंपरा प्रारंभ भी हो गई है, अयोध्या श्रीराम मंदिर के निर्माण में, हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा हेतु ही विश्व हिंदू परिषद बना है, विहिप की स्थापना भगवान का कार्य करने के लिए हुई है, जो गौ माता रक्षा, मंदिरों की रक्षा, हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा करना ही विहिप का उद्देश्य है। हिन्दू परंपराओं और हिन्दुत्व को लेकर यह प्रेरक उद्बोधन दिए विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री अम्बरीष सिंह ने जो स्थानीय होटल मातोश्री में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की विशेष विभाग बैठक शिवपुरी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बैठक में केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद अम्बरीष सिंह ने कार्यकर्ताओं का संगठनात्मक रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया और विलुप्त होती हिन्दू परंपराओं व हिन्दुत्व के संरक्षण की रक्षा को लेकर आह्वान किया। इस बैठक में विशेष रूप से प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, प्रांत संयोजिका मातृशक्ति श्रीमती अनीता सिकरवार, नरेश ओझा विभाग मंत्री, राजा सिसोदिया विभाग संगठन मंत्री, उपेंद्र यादव विभाग संयोजक, नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी, श्रीमती हेमलता, श्रीमती योगिता के साथ तीनों जिलों की जिला कार्यकारिणी विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक का संचालन एवं आभार विभाग संयोजक उपेन्द्र यादव के द्वारा किया गया।

No comments: