मानव हित में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन ने अवार्ड प्रदान कर अनुकरणीय सेवाओं को सराहाशिवपुरी- मानव हितों के लिए कार्यरत सेवाभावी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा मानव हितों की रक्षा को लेकर कार्य करने वाले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर को उनकी अनुकरणी सेवाओं को सराहते हुए भारत गौरव सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
इस पर संस्था के मेडीकल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.बी.के.शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौॅजूद रहे जिन्होंने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर डॉ.ऋषिश्वर को यह अवार्ड प्रदान किया और स्वास्थ्य विभाग के प्रति सीएमएचओ की अनुकरणीय सेवाओं को सराहा जिसके माध्यम से पीडि़त मानवता की सेवा में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आमजन को स्वासथ्य लाभ प्रदान किया जा रहा है।
अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा प्रदत्त भारत गौरव सेवा सम्मान 2025 के रूप में डॉ.संजय ऋश्विर के द्वारा संस्था पदाधिकारी व सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। यह अवार्ड संगठन के अंतर्राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी के निर्देशन में संगठन के मेडीकल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.बी.के.शर्मा के द्वारा सीएमएचओ की कार्यप्रणाली से उपस्थित साथियों को अपने संक्षिप्त उद्बोधन के माध्यम से अवगत कराया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर संगठन के विजय कुमार मौर्य, शशिकांत पाण्डे, डॉ.विनोद गोस्वामी, डॉ.देवेन्द्र पाण्डे, डॉ.महेन्द्र कोठारी, डॉ.अशोक पाराशर, पं.रामप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार राठौर, महेश कुमार शर्मा, डॉ.सतीश शर्मा, गोपालकृष्ण गौड़, डॉ.बृजेश मंगल, जहार सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment