शिवपुरी- जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा भारत रत्न पंचशील सिद्धांतों के प्रणेता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती आज शुक्रवार 14 नवम्बर (बाल दिवस) के अवसर पर श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कांग्रेस जिला अध्यक्ष अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गुना बाईपास चौराहे पर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कल दोपहर 1 बजे किया जाएगा, जहाँ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्र होकर नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और बच्चों के प्रति उनके प्रेमभाव के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम में नेहरू के जीवन, विचारों और योगदान पर चर्चा की जाएगी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, विधायक पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद गण एवं पार्षद प्रत्याशी, समस्त जिला पंचायत जनपद पंचायत सदस्य, पंच- सरपंच, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी कांग्रेस, विधि विभाग एवं समस्त मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों और नागरिकों से आग्रह किया है कि सभी आज शुक्रवार को दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुँचकर इस श्रद्धांजलि समारोह में अनिवार्य रूप से भाग लें।

No comments:
Post a Comment