---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 11, 2026

नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत कोलारस में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन


कोलारस के लुकवासा में सम्पूर्णता अभियान 2.0 में कलेक्टर के निर्देशन में बेटियों ने जानी विज्ञान की ताकत

शिवपुरी/कोलारस- नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा देश के विकास की गति को तेज करने के लिए संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शिवपुरी जिले के कोलारस ब्लॉक में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर के विशेष निर्देशन में आयोजित किए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत आज लुकवासा संकुल में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर छात्राओं को न केवल विज्ञान की बारीकियों से रूबरू कराया गया, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य और अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान न केवल विज्ञान के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदमों पर चर्चा हुई, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल अधिकारों के प्रति भी अलख जगाई गई।

कार्यक्रम के दौरान आकांक्षी ब्लॉक फेलो सौरभ भार्गव ने उपस्थित बालिकाओं को विज्ञान के महत्व और इस क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित फिल्में दिखाईं। सौरभ भार्गव ने छात्राओं से चर्चा करते हुए सम्पूर्णता अभियान 2.0 के प्रमुख संकेतकों और स्कूली शिक्षा में सुधार की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। साथ ही, बच्चों को उनके मूलभूत अधिकारों पोषण आहार के प्रति जागरूक किया। ममता संस्था (यूनिसेफ) की जिला समन्वयक श्रीमती कल्पना रायजादा ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया। बाल विवाह की रोकथाम पर विशेष सत्र लिया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि यदि कहीं भी ऐसी स्थिति दिखे, तो वे तुरंत प्रशासन या हेल्पलाइन नंबरों 1098 पर सूचना दें।

No comments: