---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 11, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन,उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे: श्री बिरथरे


भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि

शिवपुरी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन और उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के व्यक्तित्व थे, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक वे एक निस्वार्थ राष्ट्र भक्त और दूरदर्शी थे, उन्होंने अंत्योदय के माध्यम से भारतीय संस्कृति पर आधारित आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था जिसे आज देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी पूरा कर रहे हैं उक्त उदगार भाजपा कार्यालय शिवपुरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक और प्रखर वक्ता नरेंद्र बिरथरे ने व्यक्त किये।

       भाजपा शिवपुरी के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर मंच पर आसीन सभी अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री के पी परमार ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे मे विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि आज हम ऐसी पुण्य आत्मा का स्मरण कर रहे हैं जिनका सारा जीवन राष्ट्र की सेवा में लगा दिया, स्वदेशी और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं एकात्म मानववाद के पक्षधर पंडित उपाध्याय जी मां भारती के सच्चे सपूत थे वे देश में शांति, सदभाव, सांस्कृतिक राष्ट्रीय नीति और अनुशासन पसंद थे भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। 

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री लवलेश जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी, उपाध्याक्ष नवाब सिंह कुशवाहा, श्रीमती हेमलता रावत, भाजपा आजीवन सहयोग निधि के सह प्रभारी दिलीप मुदगल, अमित यादव, मुकेश सिंह चौहान, जिला मंत्री नीरज सिंह तोमर, श्रीमती लक्ष्मी जाटव, कार्यालय मंत्री सोनू राजावत, मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा, गिर्राज शर्मा, विपुल जैमिनी, कपिल भार्गव, संजय सांखला, रघुवीर रावत, प्रशांत राठौर, अभिषेक गुप्ता सहित सभी भाजपा के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

No comments: