---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 11, 2026

मुनि पुंगव सुधासागर के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ


केसरिया रंग में रंगा नगर, हाथी-घोड़ों संग निकली भव्य शोभायात्रा

शिवपुरी/खनियांधाना। बुंदेलखंड की पावन धरा और धर्मनगरी खनियांधाना बुधवार को आध्यात्मिक इतिहास की स्वर्णिम साक्षी बनी, जब विश्वविख्यात मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज एवं मुनि 108 श्री निरापद सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं त्रयगजरथ महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। इस महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया और नगर का कोना-कोना मंगलकारी जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही खनियांधाना मानो एक दिव्य तीर्थनगरी में परिवर्तित हो गया, जहाँ देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने पुण्यार्जन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन मोदी, मीडिया प्रभारी संजीव जैन चौधरी एवं सहसंयोजक प्रवीण जैन ने बताया कि महोत्सव की सभी मांगलिक क्रियाएं पूर्ण वेग से प्रारंभ हो चुकी हैं।

केसरिया रंग में रंगा नगर, हाथी-घोड़ों संग निकली भव्य शोभायात्रा
महोत्सव का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा का दृश्य अलौकिक और दिव्य था। सबसे आगे दो विशाल हाथियों पर भगवान के माता-पिता एवं यज्ञ नायक परिवार विराजमान थे। उनके पीछे सजी-धजी बग्गियों में अष्ट कुमारियां, केसरिया साडयि़ों में सिर पर मंगल कलश धारण किए सैकड़ों महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। श्वेत वस्त्रों में धर्मध्वजा लिए पुरुष वर्ग, जैन नवयुवक सभा के युवा बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर भक्ति में झूमते दिखाई दिए। मुनिसंघ के पीछे रथ पर विराजमान श्रीजी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर 'अयोध्या नगरीÓ (हाई स्कूल प्रांगण) पहुँची।

No comments: