शिवपुरी- पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा बीती 6 फरवरी को घर से गायब महिला को पुलिस ने बरामद किया और महिला के बयानों के आधार पर उसके साथ धोखे में शादी के नाम पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।जानकारी के अनुसार बीती 6 फरवरी को फरियादी अमर (परिवर्तित नाम)उम्र 31 साल नि. लालमाटी ने अपनी पत्नि के घर से बिना बताये कहीं चले जाने पर गुम होने की रिपोर्ट की थी, फरियादी की रिपोर्ट पर से गुमइंसान क्रमांक 16/26 कायम कर जांच में लिया गया, दौराने गुमइंसान जाँच गुमशुदा को बीते रोज इंदौर से बरामद किया। फरियादी की पत्नी ने अपने कथनों में बताया कि फैजानउद्दीन व्दारा शादी करने के लिये धोखे में रखकर इंदौर ले गया था एवं शारीरिक संबंध बनाये बाद में शादी से इंकार कर दिया, कथनों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अप.क्र. 97/26 धारा 69 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ व्दारा निर्देशित किया गया जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी, टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी फैजान उद्दीन पुत्र बाजउद्दीन उम्र 26 साल निवासी मोतिया मोहल्ला म्याना गुना म.प्र. को शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया अपराध के संबंध में अन्य कार्यवाही जारी है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, उनि.पूजा घुरैया, उनि.सुमित शर्मा, उनि.रामेन्द्र चौहान, प्र.आर. संतोष बैस, आर.बृजेश जादौन, अजय यादव, शिवकुमार, अजय यादव, म.आर.पूजा रावत, सीतू सिंह, विशेष भूमिका रही।
.jpg)
No comments:
Post a Comment