---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 19, 2026

आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी की संकल्प यात्रा और आम सभा संपन्न




शिवपुरी/पिछोर
- शिवपुरी जिले के बस स्टैंड पिछोर पर गुरुवार आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में एक सभा एवं संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दामोदर सिंह यादव राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य आजाद समाज पार्टी, दशरथ सिंह आजाद जिला प्रभारी भीम आर्मी के अलावा अनेक भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ डाक बंगला स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बस स्टैंड स्थित डा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक रैली निकाली कर किया। अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के अनेक लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में दामोदर सिंह यादव ने भी लोगों को काफी लंबे समय तक संबोधित किया। यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब की इस लड़ाई में हम सबको आगे आना है। हमें एक होना है। उन्होंने कहा यह जो तहसीलदार है यह सीलदार है। यह काम नहीं करेंगे तो हम इनकी सब सीले छुडा लेंगे। यादव ने कहा मोहन सरकार सुन लो यह बंद करने का खेल बंद कर दो। हम अपनी पर आ गए तो तुम्हारी सरकार को बंद कर देंगे।

No comments: