---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 18, 2026

जेईई मैंस परीक्षा परिणाम में शिवपुरी की प्रतिभाओं ने दिखाया दम


पार्थ गुप्ता ने 99, नींव जैन ने 98 एवं नीरज यादव ने 97 पर्सेन्टल अंक किए हसिल

शिवपुरी-देश के सबसे बड़े शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग भारत सरकार के माध्यम से नेशनल एण्टे्रस एक्जामीनेशन(एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई(ज्वाईन्ट इण्टें्रस एक्जामीनेशन) मैन 2026 की सीजन प्रथम में घोषित परीक्षा परिणाम में अंचल शिवपुरी की प्रतिभाओं ने दम दिखाया और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल कर अंचल शिवपुरी को गौरान्वित किया है। इन प्रतिभाओं ने बेहतर शिक्षा हासिल करते हुए जेईई मैंस में एक से बढ़कर अंक हासिल करते हुए अपने वर्ग, समाज और क्षेत्र में बेहतर अंक हासिल किए जिसके चलते आगामी समय में होने वाली द्वितीय एण्टे्रस परीक्षा एवं भविष्य में होने वाली एडवांस परीक्षा के लिए यह प्रतिभागी और अधिक मेहनत हासिल करते हुए देश के टॉप आई.टी. कॉलेज में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करेंगें। 

जेईई मैंस के प्रथम सीजन के घोषित परीक्षा परिणा में श्रीमती रागिनी-संदीप गुप्ता के होनहार पुत्र पार्थ गुप्ता निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी, शिवपुरी ने एनटीए स्कोर में फिजिक्स में 99.8091013, कैमिस्ट्री में 99.8647479, मैथमेट्क्सि में 99.2549541 इस तरह कुल 99.7712307 पर्सेटल अंक हासिल किए। इसी तरह श्रीमती सुनीता- संजीव जैन (कैपीटल कम्प्यूटर) निवासी जैन मंदिर के पीछे, गुरूद्वारा रोड़ शिवपुरी के होनहार पुत्र नीव जैन ने एनटीए स्कोर फिजीक्स में 98.5026746, कैमिस्ट्री में 98.9499672 एवं मैथमेट्क्सि में 96.3180273 इस तरह कुल 98.9652072 पर्सेन्टल एवं वार्ड क्र.17 लुधावली निवासी श्रीमती बसंती-दिनेश यादव(ग्वाल) के होनहार पुत्र नीरज(लव)यादव के द्वारा भी अपने माता-पिता, दादा-दादी एवं परिजनों के आर्शीवाद से ग्वाल समाज में जेईई मैंस में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, नीरज ने अपनी यह सफलता माता-पिता के कुशल संरक्षण में कोटा में अध्ययनत करते हुए इस परीक्षा में शामिल होकर यह उपलब्धि हासिल की, नीरज को जेईई मैंस सीजन प्रथम में एनटीए स्कोर फिजीक्स में 97.8878259, कैमिस्ट्री में 97.2613018, मैथमेट्क्सि में 73.7460139 के साथ कुल अंक 97.0534609 पर्सेन्टल हासिल किए। सभी छात्रों को उनके माता-पिता परिजन एवं समाजजनों के द्वारा बधाई शुभकामनाऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments: