---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 30, 2026

श्रीहनुमान जयंती पर श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर विशाल भण्डारा 02 अप्रैल को, मातृशक्ति कर रही प्रचार


शिवपुरी-
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमानजी महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर श्री मंशापूर्ण मंदिर पर 02 अप्रैल को विशाल भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंचल भर के समस्त धर्मप्रेमीजनों से सपरिवार इस भव्य आयोजन में शामिल होकर प्रसाद लाभ लेने का आग्रह मंदिर प्रबंधन के द्वारा किया गया है। बताना होगा कि श्रीहनुमान जयंती 02 अप्रैल के अवसर पर शहर के प्राचीन मंदिर श्री मंशापूर्ण हनुमानजी महाराज के दरबार में सर्वप्रथम श्रीहनुमान जयंती के पावन पर्व पर फूल बंगला सजेगा एवं छप्पनभोग के साथ विशाल भण्डारा सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस भण्डारे के आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्डों को वितरण किया जा रहे। सभी भक्तों से दरबार मे भण्डारे मेशामिल होने का आमंत्रण सोसल मीडिया के माध्यम से दिया जा रहा है।


No comments: