शिवपुरी- पूर्व केंद्रीय मंत्री कै. श्रीमंत महाराज माधवराव सिंधिया की जयंती, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर द्वारा प्रभुजियों को भोजन करा कर मनाई जाएगी। सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनप्रिय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं ग्वालियर के बड़े महाराज कैलाशवासी श्रीमंत महाराज माधवराव सिंधिया की जयंती पर उनके समर्थक हर साल उन्हें याद करते हैं और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। कैलाशवासी श्रीमंत महाराज माधवराव सिंधिया सरलता और सौम्यता की प्रतिमूर्ति थे।
ग्वालियर-चंबल के विकास में उनका योगदान अमिट है, वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने जनकल्याण को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया।उनके द्वारा शुरू की गई विकास यात्रा को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। आज मंगलवार 10 मार्च को कै.महाराज माधवराव सिंधिया की जयंती पर सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर द्वारा हनुमान जी मंदिर माधव चौक चौराहे पर प्रभुजियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है। सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर ने सभी समाज बंधुओ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि आज मंगलवार 10 मार्च को प्रात: 9:30 बजे हनुमान जी मंदिर माधव चौक चौराहे पर उपस्थित होकर सेवा कार्य कर सहभागी बनें।

No comments:
Post a Comment