---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 9, 2026

आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 9 बसों द्वारा किया जाएगा रोगियों का परीक्षण




नेत्र, कैंसर, दंत रोग पीडितों को मिलेगा लाभ

शिवपुरी-रोटरी क्लब इंटर नेशनल मेडीकल मिशन एवं श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं मप्र शासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मेधा कैंप में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 4 बसों में दंत, नेत्र व कैंसर रोगियों का परीक्षण किया जाएगा। इससे रोगियों को मैमोग्रापी, पेप्सीमेया, क्लोस्कोपी जैसी कैंसर की आधुनिक एवं मंहगी जांच नि:शुल्क हो सकेंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारी जानकारी में बताया कि शिवपुरी में दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित मेधा कैंप में अरविंदों हॉस्पीटल इन्दौर, बीआईएमआर हॉस्पीटल ग्वालियर, कैंसर हॉस्पीटल ग्वालियर, महाराणा प्रताप डेंटल हॉस्पीटल द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 9 बस कैंप में रोगियों के उपचार हेतु लाई जा रहा है। इन बसों के माध्यम से रोगियों में ब्रेस्ट कैंसर, सरवाईकल कैंसर, ओरल कैंसर, केट्रेक्ट तथा ग्लुकोमा, कई प्रकार के दंत रोग का  तत्काल परीक्षण सुलभ हो सकेगा। रोगियों को चश्मे के नम्बर से लेकर ग्लुकोमा का परीक्षण पूर्णत: निशुल्क किए जाऐगें। जबकि सामान्य रूप से बाजार में यह परीक्षण 1000 रू से 12000रू में किए जाते हैं। 

आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित सार्वाधिक बस अरविंदो हॉस्पीटल से 5 बस जिनमें ब्रेस्ट कैंसर, सरवाईकल कैंसर, ओरल कैंसर, नेत्र रोग व दंत रोग परीक्षण हेतु रहेंगी वहीं बीआई एम आर हॉस्पीटल से 01 बस दंत परीक्षण हेतु, केंसर हॉस्पीटल ग्वालियर से एक बस कैंसर रोग परीक्षण हेतु, महाराणा प्रताप हॉस्पीटल से 2 बस दंत रोग के परीक्षण हेतु मेधा कैंप में आ रही हैं। इन बसों के अतिरिक्त रतन ज्योति नेत्रालय रोगियों को सर्जरी हेतु लाने व ले जाने की नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था करते हुए बस लेकर आ रहे हैं। डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि आन लाईन पंजीयन के माध्यम से कुल 4700 से अधिक रोगियों ने पंजीयन कराया है जिनमें 70 से अधिक रोगी कैंसर रोगी, 233 दंत रोगी,477 नेत्र रोगी उपचार हेतु अपना पंजीयन करा चुके हैं । इन बसों के माध्यम से इन रोगियों को लाभ मिलेगा।

माधवराव सिंधिया की जयंती पर रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन का भूमिपूजन आज
शिवपुरी-कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती के अवसर पर 10 मार्च को शिवपुरी में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदर कांड पाठ, पुष्पांजलि सभा एवं मेडिकल मिशन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज 10 मार्च, मंगलवार को सायंकाल 4 बजे राजमाता विजयाराजे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के परिसर एवं मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित नवनिर्मित सीएम राइज विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा जसवंत जाटव, विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन, विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, विधायक पिछोर प्रीतम लोधी, विधायक करैरा रमेश खटीक तथा विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के सहयोग से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संबंध में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, कॉर्डिनेटर लॉ. पवन जैन, सचिव डॉ. प्रदीप पाराशर, कोषाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, रोटरी क्लब शिवपुरी के अध्यक्ष दीपेश सांखला एवं सचिव मनीष गोयल सहित रोटरी क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष रोहित जैन एवं सचिव अखिल अग्रवाल ने जानकारी दी।

No comments: