---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 9, 2026

रंगपंचमी और अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में कल्चुरी महिला मंडल ने उत्साह और उल्लास से मनाया होली मिलन समारोह




शिवपुरी
- रंगपंचमी एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलचुरी महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह पूरे उत्साह और उल्लास के साथ शगुन वाटिका में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की पूजा अर्चना के साथ की गई, तदोपरांत कलचुरी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अमित शिवहरे के द्वारा होली एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयां दी गई एवं समस्त कार्यकारिणी  संरक्षक शगुन शिवहरे, संरक्षक सुन्दर शिवहरे, संरक्षक प्रियंका विवेक शिवहरे, अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे, उपाध्यक्ष मंजू शिवहरे, सचिव जयमाला शिवहरे, कोषाध्यक्ष नीतू रेखा शिवहरे द्वारा वहाँ उपस्थित सभी महिला सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसकी शुरुआत गणेश वंदना से की गई तथा बाहर से पधारी हुई नृत्यांगनाओ द्वारा राधा कृष्ण की सुंदर रासलीला की प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।साथ ही महिला मंडल के सदस्य रूबी, विभा, आरती, हिमांशी ने भी अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। मंडल की महिलाओं द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दीं एवं सभी महिलाओं ने ख़ूब मस्ती की,होली खेली, ढोल पर सभी ने एक साथ होकर डान्स किया।

No comments: