शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी, भा.ति.सी.पुलिस, शिवपुरी स्थित आईटीबीपी कैंप में आनंद विभाग, जिला कलेक्ट्रेट शिवपुरी द्वारा विपश्यना ध्यान एवं आनापान ध्यान परिचय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालूराम मीणा, द्वितीय कमान द्वारा की गई। कार्यक्रम में अनिल मेहता, वरिष्ठ आचार्य, धम्मथली विपश्यना केंद्र, जयपुर ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आईटीबीपी के जवान देश की सीमाओं पर अत्यंत कठिन परिस्थितियों-उच्च हिमालयी क्षेत्रों, माइनस तापमान और परिवार से दूर रहकर-अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में विपश्यना एवं आनापान ध्यान उनके लिए मानसिक शांति, एकाग्रता तथा कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।इस अवसर पर अभय कुमार जैन, जिला समन्वयक, जिला कलेक्ट्रेट शिवपुरी, साकेत पुरोहित, मास्टर ट्रेनर, राज्य आनंद संस्थान, तथा सचिन अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक, आनंद विभाग, जिला कलेक्ट्रेट शिवपुरी एवं उनकी टीम ने भी जवानों को ध्यान के लाभों की जानकारी देते हुए मानसिक तनाव को कम करने के विभिन्न उपाय बताए। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ध्यान की विधियों को समझा तथा उसका अभ्यास भी किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा देना रहा। अंत में सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment