---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 20, 2026

वृहद स्वास्थ्य शिविर में नि:शुल्क की जा रही है महत्वपूर्ण जांचे


अभी तक 32824 मरीज पहुंचे स्वास्थ्य शिविर में लाभ लेने

शिवपुरी- जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन भी लगातार बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। शुक्रवार को 7628 मरीजो ने पंजीयन कराया और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। अभी तक शिविर में 32824 मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे हैं। स्वास्थ्य शिविर में आज 74 मरीजो की सर्जरी की गई। यह सिलसिला 24 मार्च तक चलेगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।

शुक्रवार को 7628 मरीजो ने पंजीयन कराया। जिसमें एमसीएच कार्डियोथोरेसिक के 87, डीएम कार्डियो के 43, डीएम न्यूरोलॉजी के 78, एमसीएच न्यूरोसर्जरी के 74, एनसीडी के 844, श्वसन मेडिसिन के 319, दिव्यांग बोर्ड के 34, फिजियोंथेरिपी के 127, डेन्टल यूनिट के 161, ओबीएसटी/गायनिक के 300, स्क्रीन/वीडी डेप के 490, ऑनकोलॉजी के 62, डीएम गैस्ट्रो के 186, डीएम नेफ्रो के 202, एंडोक्रिनोलॉजी डीएम के 41, डीएम हेमेटोलॉजी के 16, मनोचिकित्सक के 451, नाक-कान-गला के 468, नेत्रविज्ञान इकाई के 528, बाल चिकित्सा के 183, ऑर्थोपेडिक के 913, प्लास्टिक सर्जरी के 19, मेडिसिन कॉउन्टर के 472, जनरल सर्जरी काउन्टर के 420, कुष्ठ रोग काउन्टर के 12, आरबीएसके काउन्टर के 23, फेमली प्लानिंग काउन्टर के 20, एमओ ओपीडी के 764, ब्रेस्ट केंसर निवारण के 18, ओरल केंसर डेंटल बस के 68, निवारण परामर्श के 10, ओफ्थलमोलॉजी के 180, बूमन केंसर के 15 पंजीयन शामिल हुए। वृहद स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की महत्वपूर्ण जांचे नि:शुल्क की जा रही है। जिसमें एक्स-रे 1136, पैथोलॉजी 872, एफएनएसी 18, ईसीएचओ 67, एमआरआई 183 एवं सीटी स्कैन 25 और 471 सोनोग्राफी की गई। स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए एक व्यवस्था बनाई गई है। पंजीयन काउंटर बनाए गए हैं जो भी शिविर में चिकित्सकों से उपचार करना चाहते हैं सुबह 8 से 2 बजे तक अपना पंजीयन कराएं। जबकि सुबह 9 से 4 तक विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाएगा।

No comments: