---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 17, 2026

जिले में भ्रमण के लिए निकले कलेक्टर


उपार्जन केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं और कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शुक्रवार को जिले का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने ग्राम पंचायत गंगोरा स्थित माँ सकुंतला वेयरहाउस एवं ओम पार्श्वनाथ वेयरहाउस पहुंचकर गेहूं उपार्जन व्यवस्था का जायजा लिया तथा किसानों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान एक किसान द्वारा मोबाइल पर कोड प्राप्त न होने एवं बारदाने की समस्या बताई गई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने वारदाना, किसानों को सूचना, एस एम एस, परिवहन आदि की जानकारी ली।

इसके पश्चात उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र करई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसौद एवं आंगनवा?ी केंद्र सिरसौद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। स्वास्थ्य केंद्रों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। चिकित्सक भी ड्यूटी पर मौजूद रहें। मरीजों के साथ स्टाफ का व्यवहार ठीक रहे। लापरवाही की शिकायत नहीं मिलना चाहिए। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की संख्या, पोषण आहार आदि की जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम कार्यालय करैरा का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की तथा आमजन की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही अनुविभाग स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया जिससे आमजन को जिला स्तर तक अनावश्यक  परेशान न होना पड़े।

No comments: