एमपी ओडीओपी प्रगति समिट 2026 का हुआ आयोजनशिवपुरी-कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और रोजगार सृजन करना है ताकि उस उत्पाद को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिले इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना लाई गई।उन्होंने शिवपुरी जैकेट के विस्तार के लिए ब्रांडिंग, गुणवत्ता सुधार, ई-कॉमर्स को अपनाने और डिमांड-सप्लाई चैन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने क्लस्टर विकास और बाजार विस्तार के लिए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
गुरुवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग द्वारा उद्योग भागीदार फिक्की के सहयोग से एमपी ओडीओपी प्रगति समिट 2026 का आयोजन किया गया। इस समिट का मुख्य उद्देश्य बदरवास के एक जिला-एक उत्पाद जैकेट उद्योग को सुदृ? बनाना है। समिट में डिजाइन, ब्रांडिंग, मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स क्षेत्र के विशेषज्ञों ने शिरकत की ताकि जिले के इस पारंपरिक जैकेट क्लस्टर को बड़े स्तर पर ले जाने का रोडमैप तैयार किया जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा किया गया।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शिवपुरी अरविंद माहेश्वरी और उप संचालक एमएसएमई विभाग आर.आर. गोरखेड़े भी उपस्थित रहे। ब्रांड एक्सपर्ट अनिलेश सिंह राठौर ने ब्रांड स्टोरीटेलिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक मजबूत कहानी ही साधारण उत्पाद को ब्रांड में बदलती है। जेड डबल्यू, मीशो, शिप्रॉकेट,और भारतीय पैकेजिंग संस्थान के प्रतिनिधियों ने ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया, लॉजिस्टिक्स समाधान, पैकेजिंग मानकों और लास्ट-माइल डिलीवरी पर चर्चा की, जिससे एमएसएमई की पहुंच राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ सके। कार्यक्रम में बदरवास जैकेट के फाउंडर एवं प्रमुख समाजसेवी रमेश चंद्र अग्रवाल, विष्णु गोयल, मनोज जैन एवं सूरज जैन, भूपेन्द्र रावत एवं अन्य स्थानीय उद्योगपतियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन पर जिला उद्योग केन्द्र के सहायक प्रबंधक भावेश शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कलेक्टर ने मोबाइल से की पोर्टल पर स्वगणना
शिवपुरी-कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अपने मोबाइल से पोर्टल पर जाकर स्व गणना की और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भी स्वगणना के लिए कहा है। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से भी स्व गणना के लिए अपील की है। उल्लेखनीय है कि जनगणना का काम शुरू हो गया है और इस बार डिजिटल माध्यम का भी उपयोग जनगणना के लिए किया जा रहा है, जिसमें डिजिटल माध्यम से नागरिकों को स्वगणना का अवसर मिला है। जनगणना का प्रथम चरण मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से 30 मई के बीच होना है। अभी 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य स्वगणना की जाना है। गुरुवार 16 अप्रैल से स्व गणना का काम शुरू हो गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा और अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा स्वयं के मोबाइल से पोर्टल पर जाकर स्वगणना की और अन्य नागरिकों से भी इस अभियान में जुडऩे को अपील की।

No comments:
Post a Comment