---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 10, 2026

पोहरी मण्डल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारम्भ


सांसद भरतसिंह कुशवाह ने दिया कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण

शिवपुरी-जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पोहरी मण्डल में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को आदर्श विद्यालय परिसर में शुभारंभ हुआ है। जहा कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री सुरेश धाकड ने भाजपा के पित्त पुरुषों पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाह,पूर्ब राज्यमंत्री सुरेश धाकड राठखे?ा,पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे, पूर्ब भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल,मनीष अग्रवाल (सांसद प्रतिनिधि) मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित हुए जिनका संबोधन शुक्रवार शाम 7 बजे तक चला। जहा उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी की विशेष भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां व्यवस्थित ढंग से की गईं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रथम दिन विभिन्न वक्ताओं ने पार्टी की नीति, रीति और विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम के उपरांत सहभोज हुआ।

No comments: