गुना-अशोकनगर-ईसागढ़ में अधिवक्ता संघ ने दिया अपना समर्थनशिवपुरी- मध्यप्रदेश स्टेट बार में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता पंकज आहूजा के द्वारा मध्यप्रदेश स्टेट बार के चुनाव में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ संस्कारधानी जबलपुर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पूर्व एड.पंकज आहूजा के द्वारा ना केवल शिवपुरी बार एसोसिएशन बल्कि गुना और अशोकनगर सहित ईसागढ़ में भी अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर जनसमर्थन हासिल किया और सभी अधिवक्ताओं ने पंकज को मप्र स्टेट बार में शामिल होने के लिए अग्रिम शुभकामनाऐं प्रेषित की।
यहां बताना होगा कि मप्र स्टेट बार का यह चुनाव आगामी 12 मई 2026 को होगा जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए एड.पंकज आहूजा प्रयासरत है जिनके द्वारा लगातार संपूर्ण प्रदेश भर में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर जनसमर्थन हासिल किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस वह गुना-अशोकनगर और ईसागढ़ बार एसोसिएशन के पास भी पहुंचे जहां सभी अधिवक्ताओं ने एड.पंकज आहूजा को समर्थन देकर उन्हें मप्र स्टेट बार में शामिल होने को लेकर आश्वस्त किया और अपना अभिमत प्रदान करने की सहमति प्रदान की। एड. पंकज आहूजा के द्वारा लगातार अपने संपर्कों के माध्यम से अधिवक्ताओं को प्रदेश में बार एसोसिएशन को नेतृत्व प्रदान करने के लिए समर्थन हासिल किया जा रहा है। इसके अलावा वह जिले और संभाग में भी अधिवक्ताओं से लगातार पंकज संपर्क बनाने में लगे हुए है और वह प्रदेश में अपने आपको स्थापित करने के लिए सतत कार्यरत बने हुए है और आगे भी बने रहेंगें।

No comments:
Post a Comment