---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 10, 2026

गुरूद्वारा चौराहे पर वार्ड पार्षद गौरव सिंघल ने स्थापित की द्वितीय प्याऊ



मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत गुप्ता व पार्षद ओमी जैन ने फीता काटकर किया शुभारंभ

शिवपुरी- जल है तो कल है और जल ही जीवन है, जल की इस सार्थकता को सिद्ध किया है समाजसेवी एवं वार्ड क्रं.37 से पार्षद गौरव सिंघल ने जिनके द्वारा पूर्व में हनुमान जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय में प्रथम प्याऊ को स्थापित किया तो वहीं अब हजारों लोगों की आवाजाही और बढ़ते गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहर के बीचों बीच गुरूद्वारा चौराहे पर द्वितीय प्याऊ को भी स्थापित किया गया। इस प्याऊ का शुभारंभ मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पार्षद ओमप्रकाश जैन ओमी के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत प्याऊ का पूजन एवं माल्यार्पण करते हुए जनहित में इस प्याऊ को समर्पित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों के द्वारा पार्षद गौरव सिंघल के प्रयासों की सराहना कि उन्होंने आमजन की पीड़ा को समझते हुए जिला चिकित्सालय एवं गुरूद्वारा चौराहे पर प्याऊ को स्थापित कर जनसेवा का अनुकरणीय कार्य किया। इस प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले), रामजी लाल बंसल, निर्मल गुप्ता, अजीत अग्रवाल (ठेईया),  पूर्व पार्षद गणेश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता (तिघरी वाले), पूर्व महामंत्री विकास गोयल, पार्षदगण रघुराज प्रताप सिंह गुर्जर, विजय शर्मा बिन्दास, पंकज महाराज, राजा यादव, सीटू सड़ैया, लक्ष्येन्द्र शर्मा, राम यादव, मणिकांत शर्मा, राजू यादव आदि सहित अन्य स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

No comments: