जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसादी सोनी ने किया शुभारंभशिवपुरी। सेवा और परोपकार के कार्यों को लेकर कार्यरत समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा जनसेवा करते हुए स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय परिसर में अभिाषक एवं न्यायालय से संबंधित कार्यों के लिए आने दूर-दराज के लोगों के लिए पीने के लिए शीतल जल उपलब्ध हो इसे लेकर एक और प्याऊ को जिला न्यायालय परिसर में स्थापित कराया गया है जिसका शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसादी सोनी के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष गणेश धाकड़, सचिव अमित सहगल एवं कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात उनके हाथों से प्याऊ का शुभारंभ कार्य कराया गया।
जनसेवा में इस कार्य की उपस्थितजनों के द्वारा प्रशंसा की गई। यहां अब भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा जिला न्यायालय परिसर में द्वितीय शीतल जल प्याऊ को स्थापित किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी सहित विशेष न्यायाधीश अशोक शर्मा, कौशलेंद्र भदौरिया, श्रीमती शालिनी शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, श्री अरुण कुमार सिंह, ष्टछ्वरू प्राची शर्मा, जितेंद्र मेहर की उपस्थिति रही। इसके साथ ही कार्यक्रम में संस्था भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, एड. शैलेंद्र समाधियाँ, एड . वीरेंद्र शर्मा, विजय जैन, पुनीत जैन, अनिल उपाध्याय, शैलेंद्र मित्तल, एड. रवि सोनी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अंकुर चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले नागरिकों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में शीतल एवं स्वच्छ पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो सके। भारत विकास परिषद द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल न केवल सेवा का उदाहरण है, बल्कि समाज के प्रति दायित्व निभाने की प्रेरणा भी देती है। उपस्थित जनों ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभर प्रदर्शन संस्था सचिव अमित सहगल के द्वारा व्यक्त किया गया।


No comments:
Post a Comment