---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 17, 2026

कपिल टीव्हीएस से विवाह सम्मेलन के लिए हुई मेगा डिलीवरी




शिवपुरी-
आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाने वाले दुपहिया वाहनों को लेकर सर्वाधिक बिक्री का रिकॉर्ड टीव्हीएस वाहनों के द्वारा बनाया गया। जिसमें विभिन्न समाजों के द्वारा आयोजित होने वाले आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए वर-वधु की मंशानुरूप टीव्हीएस वाहनों की खरीदी की गई जिसमें एक ओर जहां सर्वाधिक पसंद के रूप में टीव्हीएस अपाचे वाहन तो कई जगह इस वर्ष आकर्षण का केन्द्र इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन आई-क्यूब भी शामिल रहा जिसे भी कई वर-वधुओं ने विवाह समारोह में उपहार स्वरूप देने के लिए वाहन को क्रय किया।

इस अवसर पर पोहरी चौराहा स्थित कपिल टीव्हीएस परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए प्रदाय किए जाने वाले टीव्हीएस दुपहिया वाहनों को लेकर मेगा डिलीवरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से इंदौर से पधारे टीव्हीएस कंपनी के मैनेजर अंकित जेटली एवं सेल्स मैनेजर सिद्धार्थ श्रीवास्तव के साथ कपिल टीव्हीएस के संचालक कपिल गुप्ता मौजूद रहे जिनके द्वारा ढोल-नगाड़ों की थाप पर विवाह सम्मेलन के विवाह योग्य वर-वधुओं के परिजनों का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया और उन्हें अपने हाथों से दुपहिया वाहन की प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर नव दांपत्य गृहस्थ जीवन की खुशियां प्रदान की गई। 

इस दौरान टीव्हीएस के मैनेजर अंकित जेटली ने उपस्थितजनों को टीव्हीएस वाहन की उपलब्ता और इसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला और बताया कि टीव्हीएस के सभी वाहन जरूरत के अनुसार तैयार किए जाते है और अब इनमें मोपेड से लेकर महिलाओं के लिए स्कूटी और नव युवाओं के लिए रेडान, राईडर, अपाचे जैसे आधुनिक वाहन भी शामिल है इसके अलावा टीव्हीएस के सभी वाहन हरेक व्यक्ति की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मार्केट में उपलब्ध कराया जाता है ताकि ग्राहक को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े फिर चाहे वह एसेसरीज हो अथवा सर्विसिंग जैसा कार्य, सभी कार्य बड़ी संतुष्टि से किए जाते है और ग्राहकों का विश्वास का आधार ही टीव्हीएस वाहन होते है इसलिए सर्वाधिक रूप से इन वाहनों की मांग रहती है। 

वहीं कपिल टीव्हीएस मोटर्स के संचालक कपिल गुप्ता ने कहा कि टीव्हीएस वाहन वाहनों की श्रृंखला का एक मॉल है जिसमें सभी प्रकार के वाहन आसानी से मिल जाते है चाहे पेट्रोल हो अथवा इलेक्ट्रिक सभी प्रकार के वाहन ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से हर समय उपलब्ध रहते है आकर्षक उपहार और बेहतर वाहनों की क्वालिटी से ही ग्राहकों का विश्वास टीव्हीएस ने हासिल किया है इसलिए टीव्हीएस वाहनों की बिक्री हर समय हर मौसम में होती है। इस अवसर पर गहोई समाज सेवा समिति अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता सेठ एवं इंजी. आशीष गुप्ता सेठ सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल रहे जिन्होंने विवाह सम्मेलन में प्रदाय करने के लिए दुपहिया वाहनों की खरीदी की।

No comments: