---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 17, 2026

डॉ. खुशी खान चाणक्य नेशनल लीडरशिप अवार्ड 2026 से सम्मानित


शिवपुरी-
शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से निरंतर अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे रहीं दून पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान की उपलब्धियों में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। शिक्षा को जनोन्मुखी बनाने और नई दिशा प्रदान करने के लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'चाणक्य नेशनल लीडरशिप अवार्ड 2026Ó से नवाजा गया है।

युवाओं के कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान
डॉ. खुशी खान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से युवाओं में न केवल शैक्षणिक सुधार किया, बल्कि उनमें सकारात्मक गुणात्मक कौशल (साफ्ट स्किल्स) को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ज्ञान साझा करने के प्रति समर्पण, शिक्षार्थियों को सशक्त बनाने की अटूट प्रतिबद्धता और उनके ईमानदार प्रयासों को देखते हुए चयन समिति ने उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना।

पूर्व में भी मिल चुके हैं कई प्रतिष्ठित सम्मान
यह पहला अवसर नहीं है जब डॉ. खान की सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया हो। उल्लेखनीय है कि उन्हें पूर्व में मध्यप्रदेश की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया जा चुका है। एक प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भी उन्हें शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त, उन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. खुशी खान को प्राप्त हुई इस गौरवशाली उपलब्धि पर दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है। जिले भर के शिक्षाविदों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें निरंतर बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उनकी यह सफलता जिले के शैक्षणिक जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

No comments: