---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 17, 2026

महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास जी महाराज की शिष्या ने 10वीं में हासिल किए 93 प्रतिशत अंक


शिवपुरी।
जिला मुख्यालय के एबी रोड़ स्थित तुलसी आश्रम श्रीबड़े हनुमान मंदिर के महंत एवं महामण्डेलश्वर श्री पुरूषोत्तमदास जी महाराज के पावन सानिध्य और आर्शीवाद से उनकी शिष्या संस्कृति चौधरी ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने घर-परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। संस्कृति चौधरी हैप्पीडेज स्कूल की छात्रा है जिन्होंने विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया। अपनी इस सफलता का श्रेय संस्कृति ने अपने स्कूल के सभी गुरुजनों एवं अपने माता-पिता श्रीमती ज्योति नीरज कुमार चौधरी व प्रेरणास्रोत गुरुजी श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज को दिया। भविष्य के प्रति स्पष्ट विजन रखने वाली मेधावी संस्कृति भविष्य में यूपीएससी चुनौतीपूर्ण परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के माध्यम से जनसेवा के पुनीत कार्य में अपना जीवन समर्पित करने का स्वप्न देख रही हैं।

No comments: