---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 9, 2026

आईटीआई अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन


10 दिन में समाधान नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

शिवपुरी/पिछोर- जिले के खनियाधाना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खनियाधाना में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर संस्थान के प्राचार्य को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि आईटीआई खनियाधाना में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है, जिससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस प्रकार की लापरवाही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि संस्था में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर है, जिससे बाहरी व्यक्तियों का आना-जाना बना रहता है और इससे छात्रों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है। परिषद ने मांग की कि संस्था में तत्काल प्रभाव से वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए, परिसर में ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे लगाए जाएं तथा मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की जाए। ताकि अनुशासन एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त, परिषद ने संस्थान में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने हेतु स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित करने की भी मांग की है। साथ ही तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए आधुनिक मशीनों से सुसज्जित प्रयोगशालाओं की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया है। इस अवसर पर परिषद के नगर सहमंत्री सुमित झा, कलामंच प्रमुख हर्ष पांडे, मंत्री आयुष लक्षकार, नरेश पाल, मलखान यादव, भानु लोधी, नीतू लोधी, सुखदेव लोधी, रानू लोधी, मौसम पटेरया एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

No comments: