---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 25, 2026

भारत में चैरिटी नही परिवार बचाने की आवश्यकता है : दिव्यांगजन आयुक्त डॉ.अजय खेमरिया



भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित, पूरी टीम ने लिया दायित्व

शिवपुरी- भारत में आज सेवा और चैरिटी से ज्यादा परिवार प्रबोधन की आवश्यकता है, नए भारत के समक्ष सर्वाधिक ज्वलंत चुनौती परिवार व्यवस्था को बचाने की है क्योंकि बाजारवादी और भारत विरोधी ताकतों के संगठित निशाने पर हमारे परिवार ही है, परिवार की मौलिक इकाई अक्षुण्य रही तो भारत की मृत्यंजय संस्कृति भी बनी रहेगी। यह बात मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया ने भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के नवीन पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।

डॉ खेमरिया ने कहा कि भारत में सेवा के लिए धन की कोई कमी नही है, विदेशों और भारतीय दानदाताओं द्वारा हर साल करीब 60 हजार करोड़ इस काम पर खर्च किया जाता है, भारत अब गरीब देश भी नही रहा है बल्कि दुनिया की सर्वाधिक ताकतवर अर्थव्यवस्था में एक है लेकिन सबसे कठिन चुनौती हिन्दू घरों का अपनी जड़ों से कट जाना है। उन्होंने इजरायल के उदाहरण से भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक चुनौती को समझाने का प्रयास किया। एडीएम दिनेश शुक्ला ने ऋग्वेद और पुराणों के आधार पर भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठन ही भारत की जड़ों से जुड़कर भारत की संस्कृति और धर्म को सुरक्षित रखने में सहयोगी हो सकते हैं। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिद्वय में दिनेशचन्द्र शुक्ला एडीएम शिवपुरी, शपथ विधि अधिकारी के रूप में नीरज अग्रवाल प्रांतीय महासचिव, मध्य भारत उत्तर प्रांत मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एड.शैलेन्द्र समाधिया ने की एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सरला वर्मा सहित नवीन अध्यक्ष गणेश धाकड़, सचिव अमित सहगल, कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा एवं निवृत्तमान सचिव पुनीत जैन, सुकेष मित्तल भी मंचासीन रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। संस्था के द्वारा अतिथिदेवो भव: के रूप में अतिथियों का पट्टिका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन तरूण अग्रवाल एवं श्रीमती रबजीत ओझा के द्वारा संयुक्त रूप से ओजस्वी वाणी में किया गया जबकि समापन पर आभार प्रदर्शन संस्था सचिव अमित सहगल के द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर दायित्व ग्रहण समारोह में संस्था भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाऐं शाखा वीर तात्याटोपे, शाखा विवेकानंद सहित नगर के गणमान्य नागरिक, अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं संस्था के सभी पारिवारिक सदस्य सपरिवार शामिल रहे।

एडीएम श्ुाक्ला ने कहा संस्कारों की पहचान है, भारत विकास परिषद
इसके साथ ही कार्यक्रम में एडीएम दिनेशचन्द्र शुक्ला ने अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और भारत विकास परिषद संस्था का निर्माण भी उसी समय होना बताया, साथ ही श्री शुक्ला ने कहा कि संस्कारी भारत यानी यह संस्कृति का प्राण है, जहा दबे कुचलो का उत्थान करना है, यहां संस्कारों की पहचान है, जिसे भारत विकास परिषद ने परिभाषित किया है, मैंने देखा है कि सृजनात्मक कार्य इसी संस्था के बैनर तले ऐसे ही चलते रहे है, उन्होंने तीन शब्द अस्तो माँ सद गम्य, तमसो मां ज्योतिर्गमय श्लोक की व्याख्या कर सभी के कल्याण की कामना की।

शपथ विधि अधिकारी प्रांतीय महासचिव नीरज अग्रवाल ने दिलाई शपथ, अध्यक्ष ने बताई कार्य योजना
कार्यक्रम में शपथ विधि अधिकारी नीरज अग्रवाल प्रांतीय महासचिव, मध्य भारत उत्तर प्रांत के द्वारा अपने संबोधन में परिषद के उद्देश्यों, सेवा कार्यों और एक परिवार में रहकर पूरी परिषद कार्य करती है, इस पर अपने विचार व्यक्त किए साथ ही नवीन कार्यकारिणी के सभी मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को वर्ष 2026-27 के लिए अपने पदीय दायित्व की शपथ दिलाई। इस दौरान भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के नवीन अध्यक्ष गणेश धाकड़ के द्वारा दायित्व ग्रहण करते हुए मंच से अपने सेवा कार्यकाल की विस्तृत जानकारी प्रदान की और उसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की, साथ ही कहा कि निश्चित रूप से वर्ष 2026-27 के सेवा कार्यकाल में जो भी कार्यक्रम सेवा के आयोजित होंगें उसमें पर्यावरण का अधिक ध्यान रखा जाएगा इसके लिए अतिथियों को ना केवल पौधे भेंट करेंगें बल्कि उन्हें संरक्षित करते हुए रोपण कराया जाएगा और उसकी देखरेख संस्था स्वयं अपनी निगरानी में करेगी और यह क्रम आगामी वर्षों के लिए यूं ही बना रहेगा, इसका प्रयास करेंगें।

No comments: