---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 6, 2026

महिला क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को मिली इंडिया ए क्रिकेट की कप्तानी


9 खिलाडिय़ों का चयन इस बार मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) में

शिवपुरी। मप्र शासन की पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से मप्र की पहली महिला क्रिकेट अकादमी की स्थापना जिला मुख्यालय शिवपुरी पर हुई और यहां मप्र क्रिकेट कोच के रूप में अरूण सिंह को महिला क्रिकेट को उभारने की जिम्मेदारी दी गई। इसका परिणाम यह रहा कि जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के निर्देशन में संचालित खेल परिसर में महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया गया और अब यहां खेल अधिकारी डॉ.खरे एवं क्रिकेट कोच अरूण सिंह के प्रयासों से महिला क्रिकेट के रूप अनुष्का शर्मा को इंडिया ए टीम में कप्तानी का अवसर मिला है यह उपलब्धि अंचल शिवपुरी के लिए गौरान्वित करने वाली है इससे महिला खिलाडिय़ों में भी उत्साह का माहौल है।

शिवपुरी में यह महिला क्रिकेट अकादमी मई 2022 में तत्कालीन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुरू की थी। कोच अरुण सिंह के मार्गदर्शन में यहां की महिला खिलाड़ी लगातार निखर रही हैं। अनुष्का से लेकर दिशा तक यह अकादमी अब महिला क्रिकेट की नई प्रतिभाओं की मजबूत नर्सरी बनती जा रही है,इसका उदाहरण बना है कि इस बार 9 खिलाडिय़ों का चयन इस बार मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) के लिए हुआ है। 

सबसे खास नाम-14.5 साल की तेज गेंदबाज दिशा शर्मा का है। सामान्य तौर पर एमपीएल में 18 साल से अधिक उम्र की खिलाड़ी उतरती हैं, लेकिन इस कारे बाकी की दिशा पर भरोसा जताया है। उन्होंने हालिया मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। यदि दिशा एमपीएल में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो उनके लिए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दरवाजे भी खुल सकते हैं।

मप्र महिला क्रिकेट अकादमी की 9 बेटियां एमपीएल में हुई चयनित, इनमें अनुष्का भी शामिल

महिला क्रिकेट को लेकर संचालित महिला क्रिकेट अकादमी में 9 बेटियों का चयन किया गया है इनमें अनुष्का शर्मा उम्र 23 वर्ष बैट्समैन, अनन्या दुबे उम्र 22 बैट्समैन, राहिला फिरदौस उम्र 26 बैट्समैन और विकेटकीपर, दिशा शर्मा उम्र 14.5 मीडियम पेस बॉलर, संस्कृति गुप्ता उम्र 22वर्ष बैट्समैन-ऑलराउंडर, रीना यादव उम्र 25 बैट्समैन, अनामिका रघुवंशी उम्र 23 मध्यम तेज गेंदबाज, कल्याणी जाधव बैट्समैन एवं सोनिया सिंह उम्र 21 ओपनिंग बैट्समैन शामिल है। 

शिवपुरी से अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेट अकादमी की प्रमुख खिलाड़ी है जिन्होंने एमपीएल, डब्ल्यूपीएल और दक्षिण अफ्रीका में टी-20 मैचों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी आधार पर उन्हें इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। अब उनका अगला मुकाबला इंग्लैंड में टी-20 सीरीज में होगा, जहां कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अच्छा प्रदर्शन उन्हें सीनियर इंडिया टीम तक पहुंचा सकता है।

सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी है दिशा शर्मा

जिला मुख्यालय पर संचालित महिला क्रिकेट अकादमी में सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी मात्र एक साल पहले शिवपुरी आई दिशा शर्मा है जिन्होंने छोटे से समय में शानदार प्रदर्शन के दम पर 14.5 साल की उम्र में उन्होंने एमपीएल में जगह बना ली है। वह इस उम्र में एमपीएल खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाडिय़ों में से एक हैं, यदि वह यहां अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो डब्ल्यूपीएल तक पहुंच सकती हैं। कम उम्र होने से उन्हें सीखने और निखरने का लंबा समय मिलेगा।

इनका कहना है-

अनुष्का शर्मा ने पहले एशिया कप में थाईलैंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता था, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी-20 सीरीज में उन्होंने 35, 23 और 40+ रन बनाए, लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंडिया ए टीम की कप्तानी दी गई है, वहीं, 14.5 साल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी दिशा शर्मा एमपीएल में खेलेंगी। अकादमी के कुल 9 खिलाडिय़ों का चयन एमपीएल के लिए हुआ है।

अरुण सिंह

कोच, मप्र महिला क्रिकेट अकादमी, शिवपुरी


No comments: