---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 12, 2026

दून पब्लिक स्कूल में 14 जून से सजेगा 5 दिवसीय एडवेंचर कैंप का मंच तैयारियाँ पूर्ण



शिवपुरी।
बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें छुट्टियों में कुछ नया सिखाने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल कैंपस में एक शानदार 5-दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन होने जा रहा है। यह कैंप 14 जून से शुरू होकर 19 जून तक चलेगा, जिसमें छात्रों को खेल-खेल में टीम वर्क और आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका मिलेगा। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस कैंप को पूरी तरह सुरक्षित और निगरानी वाले माहौल में आयोजित किया जा रहा है, ताकि बच्चे निडर होकर नई चुनौतियों का सामना करना सीख सकें। कैंप की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है जिसमें 14 जून से 19 जून तक चलने वाला यह कैंप 5 दिन का रहेगा जिसमें दून पब्लिक स्कूल परिसर, सीआरपीएफ कैम्पस रोड शिवपुरी पर आयोजित होगा जिसमें कैंप शुल्क 750 प्रति छात्र रखा गया है।

कैंप की मुख्य विशेषताएं और गतिविधियाँ और कराए रजिस्टे्रशन
शारीरिक और रचनात्मक चुनौतियाँ: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए कई तरह के फन-टास्क और क्रिएटिव चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। स्कूल परिसर के भीतर ही पूरी सुरक्षा और मॉनिटरिंग के बीच कैंप का संचालन होगा। यहां कौशल विकास के रूप में बच्चों को नए हुनर सीखने, लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने और नए दोस्त बनाने का अवसर मिलेगा। इस कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए जिसमें स्कूल प्रशासन ने बताया कि हर बच्चे पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जा सके, इसलिए कैंप में सीटें सीमित रखी गई हैं। जो भी अभिभावक अपने बच्चों को इस समर एडवेंचर का हिस्सा बनाना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द स्कूल के फ्रंट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। पूछताछ एवं सीट बुकिंग के लिए वर्षा मैम 9179970030 एवं हिमांशी मैम 9589841231 से संपर्क किया जा सकता है।

No comments: