---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 12, 2026

देहात पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गुजरात में पकड़ा, लेकिन रात में ही प्रेमिका का गला रेत कर दी हत्या


फरार प्रेमी जोड़े को लेकर हुई घटना के मामले में गुजरात पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी। शिवपुरी से फरार हुए एक प्रेमी जोड़े को वापस ला रही पुलिस टीम के सामने हाईवे के एक होटल में ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हो गई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पुलिस के पहरे के बीच, रात के अंधेरे में सिरफिरे प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को बड़े प्यार से गोद में सुलाया और फिर अचानक चाकू निकालकर उसका गला रेत डाला। प्रेमिका तड़पती रही और इसके बाद आशिक ने खुद की गर्दन पर भी ताबड़तोड़ वार कर अपनी जान लेने की कोशिश की। फिलहाल गुजरात की चिलोड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शिवपुरी एएसपी संजीव मुले ने भी इस खौफनाक वारदात की पुष्टि की है।

एक ही कमरे में सो रहे थे 6 लोग
दिलदहला देने वाली यह घटना गुजरात के गांधीनगर जिले में उदयपुर हाईवे पर स्थित एक होटल की है। देहात थाना क्षेत्र के पिपरसमा गांव के रहने वाले रजनी धाकड़ (21 वर्ष) और संतोष जाटव (25 वर्ष) बीते 7 जून को घर से भाग गए थे। शिवपुरी पुलिस ने 11 जून को इन्हें गुजरात के राजकोट से बरामद किया था। लंबा सफर होने के कारण बुधवार की रात पुलिस टीम गांधीनगर के पास एक होटल में रुकी। कमरे में शिवपुरी पुलिस के जवान, युवती का सगा भाई और यह प्रेमी जोड़ा... कुल 6 लोग सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे अचानक कमरे से सिसकियों और तड़पने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर जब पुलिसकर्मियों की नींद खुली, तो कमरे का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। संतोष की गोद में रजनी खून से लथपथ तड़प रही थी और संतोष खुद अपने गले पर चाकू चला रहा था। पुलिस ने तुरंत उसे दबोचा, लेकिन तब तक रजनी दम तोड़ चुकी थी। गंभीर रूप से घायल संतोष को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

No comments: