---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 11, 2026

आईपीएल की तर्ज पर शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग का आज से होगा भव्य शुभारंभ, 14 टीमें लेंगी भाग


छोटे खां क्रिकेट अकादमी के द्वारा दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति किया जा रहा आयोजन, निखरेंगी क्रिकेट प्रतिभाऐं

शिवपुरी- जिला मुख्यालय पर एक बार फिर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति को संजोते हुए वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा छोटे खां क्रिकेटमी के तत्वाधान में आईपीएल की तर्ज पर शिवपुरी प्रीमियर लीग(एसपीएल) का आयोजन 12 जून से 20 जून तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सभी मैच पोलोग्राउण्ड खेल परिसर में खेले जाऐंगें। इस प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही है जिसमें सभी मैच रंगीन डे्रस में खेले जाऐंगें और इन्हीं में से क्रिकेट की प्रतिभाऐं को निखारकर आगे लाया जाएगा।

बताना होगा कि क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बीते 44 वर्षों से वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा शहर के पोलोग्राउण्ड मैदान में नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है और इन्हीं क्रिकेटरों की टीम बनाकर आईपीएल की तर्ज पर शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग टीम बनाकर प्रतिभाओं के प्रदर्शन को बाहर निकलने के लिए दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति को संजोते हुए टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। आईपीएल की तर्ज पर होने वाली शिवपुरी प्रीमियर लीग(एसपीएल)यह प्रतियोगिता 20 जून तक चलेगी जिसमें प्रतिदिन रंगीन डे्रस मे सफेद लैदर बॉल के साथ तीन मैच खेले जाऐंगें, 15 वर्ष तक की आयु के क्रिकेट खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नजर आऐंगें जिनमें से उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने का कार्य छोटे खां क्रिकेट अकादमी के द्वारा किया जाएगा।

प्रतियेगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के इस आयोजन में सभी पुरूस्कार भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू के द्वारा जबकि खिलाडिय़ों के लिए रंगीन डे्रस पटेल एण्ड संस के संचालक यशपाल रावत-भूपेन्द्र रावत (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती)के द्वारा वहीं सभी नौनिहाल क्रिकेटरों के लिए स्वल्पाहार एवं जल व्यवस्था का जिम्मा सहयोग स्वरूप भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा के द्वारा संभाला गया है।

इन क्रिकेटरों की स्मृति को संजोया जाएगा

वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा बताया गया कि अंचल शिवपुरी के वह क्रिकेट खिलाड़ी जिनके खेल ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी, उन्हीं दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति को संजोते हुए इन नवोदित क्रिकेट खिलाडिय़ों को भी बढ़ावा मिले इसे लेकर यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयेाजित की जाती है। इन दिवंगत क्रिकेटरों खिलाडिय़ों में अनुपेन्द्र सिंह माटा, हमीद खान, पवन कुशवाह, शदाकत अली, बृजेन्द्र बम्बईया, अजय कोड़े, भगवत शर्मा, विक्रम सांठे, मनीष गोयल काका, दुर्गेन्द्र चौहान, राकेश जैन प्रेम स्वीट्स के रूप में सभी नवोदित खिलाडिय़ों के नाम पर क्रिकेट टीम का नाम रखा जाएगा और सभी के बीच आपस में प्रतियोगिता कर खिलाडिय़ों की प्रतिभा को इस टूर्नामेंट के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए निखारा जाएगा।

No comments: