---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 11, 2026

धारा 49 को खत्म करने और स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य मांगों को लेकर पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी-
प्रदेश के करीब 530000 से अधिक पेंशनर्स की मांगों धारा 49 समाप्त करने स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ नि:शुल्क देने माननीय उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में छठे तथा सातवें वेतनमान का एरिय र का भुगतान करने 80 वर्ष के स्थान पर 79 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन बढ़ाने एवं कर्मचारियों की भांति पेंशनर की मृत्यु पर 50000 मृत्यु उपादान राशि प्रदान करने 31 दिसंबर 2004 के पश्चात शासकीय सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने जैसी प्रमुख छह मांगों को लेकर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निकाय के आवाहन पर आंदोलन के प्रथम चरण में संपूर्ण मध्यप्रदेश के तहसील स्तर पर जंगी प्रदर्शन करते हुए एसडीएम एवं तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सक्सैना ने बताया कि इन मांगों को लेकर आंदोलन के दूसरे चरण में जिला स्तर पर 30 जून को विशाल रैली निकालकर प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन एवं 22 जुलाई 2026 को भोपाल में धरना  देकर राज्यपाल के माध्यम से ज्ञापन दिया जावेगा। आंदोलन के प्रथम चरण में शिवपुरी जिले की समस्त तहसील शाखाऔ करैरा, एसपी श्रीवास्तव पीडी शर्मा. सुरेंद्र सिंह बुंदेला नरवर, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, लखन कुशवाह बदरवास, भागीरथ रघुवंशी, रतिराम खनियाधाना, आरजी स्वर्णकार, प्रदीप लक्षकार पिछोर, ओम प्रकाश चौधरी, रमेश श्रीवास्तव बैराड़, राम भरोसी गुप्ता, पुरुषोत्तम व्यास के नेतृत्व में एसडीम/  तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
 

No comments: