शिवपुरी। जिले की खनियाधाना थाना पुलिस ने चोरियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम मुहारीकला में हुई 3 लाख रुपये की सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।पुलिस के अनुसार, फरियादी अरविन्द्र लोधी निवासी मुहारीकला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23-24 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उनकी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही यशपाल लोधी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यशपाल ने अपने साथी सोनसिंह उर्फ सुल्ली लोधी और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है। आरोपी सोनसिंह और यशपाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया, वहीं बाल अपचारी को किशोर न्यायालय शिवपुरी भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है।

No comments:
Post a Comment