शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक कार से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की अल्टो कार से अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भरतपुर तिराहा रन्नोद-पिछोर रोड पर नाकाबंदी की और अल्टो कार (एमपी33 सी 7684) को रोककर तलाशी ली। कार की पिछली सीट और डिक्की से कुल 7 पेटी (350 क्वार्टर) देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 63 लीटर और कीमत करीब 28 हजार रुपये है। पुलिस ने 2 लाख रुपये की कार और शराब जब्त कर आरोपी चालक शिवराज गौर निवासी भंगवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

No comments:
Post a Comment