कैट एसोसिएशन का व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर कलेक्टर ने व्यापारियों के साथ की चर्चाशिवपुरी- निश्चित रूप से व्यापारियों के हितों को लेकर कार्यरत कैट एसोसिएशन के द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे है वह प्रशंसनीय है और इस कार्य में व्यापारियों के हितों के प्रति कार्यरत कैट एसोसिएशन के प्रति जिला प्रशासन भी प्रतिबद्व रहेगा, आज इस व्यापारिक संवाद में आई अनेकों समस्याओं और शहर विकास को लेकर जो-जो सुझाव आए है उस पर अमल किया जाएगा, व्यापारियों के साथ प्रतिमाह एक बैठक जरूर होगी जिसमें व्यापार और अन्य कार्यांे को लेकर चर्चा की जाएगी, इसके अलावा यदि कहीं व्यापारियों को लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति का सामना करना पड़े तो तत्काल हमें सूचित करें, व्यापारियों को कोई परेशान नहीं आने दी जाएगी और इस तरह के मामलों में तत्काल कार्यवाही होगी।
व्यापारियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का यह आश्वासन दिया जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जो स्थानीय होटल पीएस में कैट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र जैन राष्ट्रीय संगठन मंत्री, रवि गुप्ता कैट अध्यक्ष ग्वालियर, पवन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, गंगाधर गोयल जिलाध्यक्ष, सौरभ सांखला महासचिव एवं गिरीश जैन कोषाध्यक्ष मंचासीन रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अपनी ओजस्वी वाणी में गोपेंद्र जैन संगठन मंत्री के द्वारा किया गया।
स्वागत भाषण अध्यक्ष गंगाधर गोयल के द्वारा दिया गया जिन्होंने कहा कि व्यापारिक हितों की रक्षा और एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए प्रयासरत होने की बात कही। कार्यक्रम समापन पर आभार प्रदर्शन महासचिव सौरभ सांखला के द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान कैट के इस संवाद कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन के द्वारा इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट को लेकर अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कार्य योजना बनाई जाए, जिसमें आर्दश रोड कोर्ट रोड बनाई जाएगी, इस मॉडल को लागू करने का प्रयास रहेगा, वाहन पार्किंग, हॉकर्स जॉन, ठेले व्यवस्थित हो, ई रिक्शा, ऑटो स्टैंड भी हो, इन समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन ने व्यापारिक समस्याओं को उठाया
कैट के संवाद कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने प्रमुख रूप से व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया जिसमें कहा कि हमें कुछ करना है, व्यापारियों के लिए 2016 से कैट सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, 121 साल पुरानी चैंबर ऑफ कॉमर्स में 3450 सदस्य है जबकि कैट संस्था दस साल पुरानी है और इससे अधिक शसक्त संगठन है, जिसमें 6 हजार से ज्यादा सदस्य है, उन्होंंने कहा कि पूर्व कलेक्टर का सपना रहा है कि व्यापार उद्योग को बढ़ावा करने के साथ मानव सेवा करने के लिए लावारिस कन्याओ के लिए छात्रावास बने ऐसा प्रयास हम कैट के द्वारा करेंगे, जिसमें नैतिक और आर्थिक रूप से समर्पित होकर कार्य किया जाएगा, इसके अलावा एम एस ई जैसी परेशानी, जिला व्यापार संवर्धन समिति जिला शिवपुरी में का गठन, पर्यटन और व्यापार को आगे ले जाने के लिए छोटे-छोटे मेले लगाए जाए, जिसमें पहला मेला प्रशासन के साथ कैट लगाया जाएगा, इसके अलावा व्यापारियों के लिए जनसुनवाई की समस्याओं को लेकर व्यापारियों के लिए बुधवार या महीने में 2 बार जनसुनवाई लगाई जाए। इसके साथ ही आगामी 12 से 15 अगस्त तक कैट के द्वारा विशेष कार्यक्रम है जिसमें 20 देश भाग ले रहे है, आप चले और शामिल होंगें।
कैट संवाद में व्यापारियों ने रखी प्रमुख समस्याऐं
इस दौरान कैट के संवाद कार्यक्रम में कैट के पूर्व कोषाध्यक्ष पारस जैन ने प्रमुख रूप से महिलाओं की समस्याओं पर ध्यानाकर्षण करते हुए सदर बाजार, टेकरी, माधव चौक आदि स्थानों पर महिलाओं के लिए हाइजीनिक व्यवस्था की मांग रखी। गौरव खंडेलवाल ने कहा कोर्ट रोड को मॉडल बनाया जा रहा है, यह महीने भर में व्यवस्थित होगी, फुटपाथ, सड़क चौड़ीकरण और अभी अनियोजित पार्किंग है इससे यातायात जाम लगता है, कोर्ट रोड के मॉडल को सभी जगह लागू करने का प्रयास करे। पुनीत जैन के द्वारा कहा गया कि यहां तेजी से विकास तो हो रहा है लेकिन यातायात के कारण ट्रैफिक सिग्नल बंद है जिससे सुबह शाम और आए दिन जाम लगता है। निष्का सेल्स संचालक दीपेश सांखला के द्वारा कहा गया कि शिवपुरी में भी बड़े महानगरों की तर्ज चौपाटी बनाई जाए, फूड दुकानें ऐसे स्थानों पर लगे जिससे शहर की अलग ही पहचान हो, पाम पार्क निर्माण के साथ यहां अच्छा स्थान है चौपाटी के लिए स्थान चिन्हित किया जाए। गगन अरोरा ने ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर बात रखी कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर और स्पेयर पार्ट्स की दुकानों को लेकर ट्रंासपोर्ट नगर व्यवस्थित हो, इसे लेकर शहर से बाहर बड़ोदी पर ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जा रहा है लेकिन यहां अब ब्रिज बनाया जा रहा है जिससे छोटे व्यापारी आहत होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर के फंड 5 करोड़ की राशि को लेकर निर्माण कार्य में लगाए के यह राशि कहा खर्च हुई, इस पर गौर करे। कैट कोलारस अध्यक्ष सुनील जैन ने कोलारस में अनाज मंडी व्यापारियों के भुगतान को लेकर परेशानी बताई, यहां 8 से 10 करोड़ रुपए का लेनदेन होता है इसलिए कोलारस में ट्रेजरी को पुन: प्रारंभ किया जाए।


No comments:
Post a Comment