---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 5, 2026

बैराढ़ में भाजपा नेता दिलीप मुदगल ने पेयजलापूर्ति हेतु नि:शुल्क जल टैंकर किये शुरू



पेयजल संकट से मिलेगी निजात, विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना कर रवाना किये टैंकर

शिवपुरी-बैराढऩगर की गंभीर जल समस्या को देखते हुए पूर्ब भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं बरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप मुदगल के द्वारा पोहर विधानसभा क्षेत्र के बैराढ़ नगर की पानी की समस्या से निजात पाने के लिए टैंकर सेवा शुरू की हैं। उन्होंने कहा है कि हमारा एक मात्र मकसद है कि ऐसी परेशानी की स्थिति में हम जल प्रदाय सेवा करेंगे और जहां अति आवश्यकता होगी, वहां नि:शुल्क टैंकर भेजेंगे। इसके लिए आज से ही यह नि:शुल्क जल सेवा शुरू की जा रही है जिसके तहत बैराढ़ नगर में 2 टैंकर शुरू किये गए है। जहा यह टैंकर नगर के उन स्थानों तक पहुचेंगे, जहां भीषण पेयजल समस्या से आमजन गुजर रहे है। जहां मुख्य बाजार पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भाजपा नेता दिलीप मुदगल ने नि:शुल्क पेयजल टैंकर शुरू किए है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज ब्यास, नगर परिषद अध्यक्ष मालती-लक्ष्मण सिंह रावत,उपाध्यक्ष सेवा तुलाराम यादव, महामंत्री पवन गुप्ता,बाइसराम चिडार, पवन सोनी,सतीश योगी,मताचरन शर्मा,पार्षद सोनू राठौर,राजकुमार शर्मा, रमाशंकर झा सहित अन्य भाजपा नेता व आमजन मौजूद रहे।

No comments: