---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 5, 2026

पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने ली जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक


संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर दिया जोर

शिवपुरी-जिला कांग्रेस कार्यालय पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने शिवपुरी जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक ली बैठक में जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए लाखन सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

बैठक में संगठन की मजबूती, मंडल एवं सेक्टर स्तर पर संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तथा जिले भर में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, गणेश गौतम, संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी, प्रागीलाल जाटव, रामकुमार यादव, कल्याण सिंह धाकड़, ए.पी.एस. चौहान, जगमोहन सिंह सेंगर, साहब सिंह कुशवाह, विजय चौकसे, राजेंद्र गुर्जर (राजू), दिनेश वशिष्ठ, अनिल उत्साही, अरविंद धाकड़, साजिद विद्यार्थी, मनोज जैन, नरेंद्र शर्मा डिगर्रा, पुनीत शर्मा, राजकुमार शाक्य, खनियाधाना जनपद अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्याशी अरविंद लोधी, श्रीमती लक्ष्मी रावत, पिछोर विधानसभा प्रभारी नीतेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments: