---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 5, 2026

जिला खेल परिसर में सामूहिक रूप से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस




शिवपुरी-
श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश क्रिकेट अकैडमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री अरुण सिंह और अकैडमी की बालिका खिलाड़ी उपस्थित रहीं साथ ही समस्त स्टाफ और परिसर के प्रशिचक उपस्थित रहे। इसके साथ साथ आयशर अकैडमी के प्रभारी श्री अमित मिश्रा, एडवोकेट श्री विष्णु गोयल, शिवपुरी पैडलर के अध्यक्ष श्री प्रवीण गोयल, वरिष्ठ खिलाड़ी हर्ष, प्रशिक्षक श्री एस? पी? शर्मा, प्रशिक्षक श्री शिशुपाल रघुवंशी, समाजसेवी और व्यवसायी रवि गुप्ता और अन्य आमजन उपस्थित रहे। सभी ने खेल परिसर में आम, जामुन, पीपल, शहतूत आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया साथ ही संकल्प लिया कि इस मानसून में खेल परिसर में लगभग 2000 पेड़ लगायेंगे।

No comments: