---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 5, 2026

समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका की नवीन कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष बनी श्रीमती ऋतु गोयल


शाखा की नवीन अध्यक्ष बनी श्रीमती ऋतु गोयल, सचिव श्रीमती राखी अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष बनी श्रीमती गीता शर्मा

शिवपुरी - समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद महिला शाखा मणिकर्णिका की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2026- 27 के लिए नवीन कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया स्थानीय होटल जय माँ पैलेस में निर्वाचन प्रांतीय स्वच्छता संयोजक गोपाल अग्रवाल, श्री शर्मा जी, अमित खण्डेलवाल एवं श्रीमती किरण उप्पल (फाउंडर प्रेसिडेंट) की मौजूदगी में संपन्न हुईं। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी में परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्रीमती ऋतु गोयल को अध्यक्ष, श्रीमती राखी अग्रवाल को सचिव, श्रीमती गीता शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

इस दौरान नव नियुक्त शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल ने अपने मनोनयन को लेकर शाखा के प्रांतीय एवं शाखा संस्थापक सहित समस्त निर्वाचन पदाधिकारियो के प्रति आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि संस्था के उद्देश्यों के पूर्ति करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा, नि:शक्तजन सेवा, जरूरतमंदों के बीच पहुँचकर शाखा की नवीन कार्यकारिणी अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करेगी और सभी के साथ मिलकर अपने सेवा कार्यों से वर्ष 2026-27 के सेवा कार्यकाल को अविस्मरणीय बनाया जाएगा। 

इस अवसर पर सभी शाखा के पदाधिकारी व सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शाखा के इस मनोनयन के अवसर पर शाखा सदस्यों मैं श्रीमती संध्या अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष) श्रीमती अरुणा सांखला (पूर्व सचिव)श्रीमती अंशु अग्रवाल (पूर्व कोषाध्यक्ष) एवं एकता जैन, बबीता अग्रवाल, कंचन भुगरा, अन्नू मित्तल, भारती अग्रवाल, अंजू गोयल , विनीता जैन, डॉली मित्तल,कृष्णा गुप्ता, मोना ढींगरा, राखी सिंघल, लक्ष्मी जैन, श्रीमती छाया जी, शिल्पी जैन, ममता सोनी, सविता जैन, संध्या मित्तल उपस्थित रही। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments: