---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाविप शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा मातृशक्ति के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन



जूनियर सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, जूनियर में आराध्य बघेल और सीनियर वर्ग में जानवी रावत ने मारी बाजी, बनी प्रथम विजेता

शिवपुरी - समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दो वर्ग जूनियर ,सीनियर के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता हेतु बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा क्यों और कैसे विषय पर अपनी चित्रकला का प्रदर्शन करना था, जिस पर प्रतियोगिता में 51 बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चित्र उकेरे। प्रतियोगता के जूनियर वर्ग में कु आराध्या बघेल ने प्रथम, कु घनिष्ठा गोयल ने द्वितीय तथा लविशा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में कु जानवी रावत ने प्रथम स्थान, कु कनिष्का अग्रवाल ने द्वितीय तथा कुआराध्या दीक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में प्रदीप सोनी एवं अजय शर्मा ने जज की भूमिका निभाई। श्री सोनी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया की चित्र में अपनी भावना और संदेश जाहिर करें। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद मधुसूदन चौबे सर, प्रांतीय उपाध्यक्ष बिपिन शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदीप मंचासीन हुए। शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार के रूप में मिट्टी की पानी की बोतल, मेडल और प्रमाण पत्र भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन महिला गतिविधि संयोजक श्रीमती संगम अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मातृशक्ति के रूप में प्रांतीय भारत को जानो संयोजिका श्रीमती पूनम भाटिया, गतिविधि संयोजक पर्यावरण श्रीमती रेनू सिंघल, श्रीमती आरती चावला, श्रीमती अनु जैन, श्रीमती रेणु अग्रवाल, श्रीमती सिंपल गोयल, श्रीमती नीतू श्रीवास्तव, श्रीमती कविता अग्रवाल, श्रीमती सरोज अग्रवाल, श्रीमती मंजू जैन, श्रीमती पूजा गुप्ता एवं श्रीमती रिंकी गुप्ता उपस्थित रही। इंद्रजीत चावला, राजकुमार जैन, हरिओम अग्रवाल, सुरेश बंसल, संजेश अग्रवाल, राजकुमार गौड़, नीरज अग्रवाल, नीरज जैन, योगेश अग्रवाल, कपिल भाटिया आदि सदस्य उपस्थित रहे। अंत में शाखा सचिव इंद्रजीत चावला द्वारा बच्चों का उनके अभिभावकों का और साथ ही श्री चौबे सर का आभार व्यक्त किया जिन्होंने स्थान उपलब्ध करा कर प्रतियोगिता संपन्न कराने में शाखा की मदद की।

No comments: