---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 9, 2026

ग्राहकों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में बैठा कुत्ता


सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ने कुत्ते के संक्रमण से बचने सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग, बैंक ने किया इंकार

शिवपुरी- इन दिनों बैंक के एटीएम पर ग्राहकों की सुरक्षा खतरें में है, यहां आए दिन एटीएम में आवारा कुत्तों ने अपना आशियाना बना रखा है और इनके होने से ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने में भी संकोच करते है, कहीं ऐसा ना हो जाए कि वह पैसे निकालने पहुंचे और कुत्ते का जानलेवा हमला उस पर हो जाए। इस कार्य में बैंक प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है शहर के एबी रोड़ स्थित बड़ौदा बैंक का यह हाल है यहां आए दिन एटीएम पर कुत्ता बैठ जाता है उसे भगाने और एटीएम को पर्याप्त सुरक्षा ना देने का कार्य बैंक प्रबंधन के द्वारा किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।

इसी क्रम में गत दिवस सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी पदमचद जैन भी पहुंचे, जिन्हें भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके लिए जब उन्होंने बैंक प्रबंधन को शिकायत दर्ज कराई तो वहां भी उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया गया। श्री जैन ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा एबी रोड स्थित शिवपुरी शाखा के परिसर में संचालित एटीएम चैंबर में कुत्ते बैठे रहते हैं, जिससे उसमें जाने वाले ग्राहकों की सुरक्षा को खतरा है। इसका उदाहरण उन्होनें स्वयं से भी दिया और बताया कि बीती रोज वह भी एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचे तो यहां वह कुत्ते के हमले से बाल-बाल बच गए और कुत्ता उन्हें टच करते हुए निकल गया। 

इस संबंध में बैंक प्रबंधन से जुड़े सौरभ राठौर से इसकी शिकायत की एवं एटीएम कहीं वह स्वयं कुत्ते के किसी संक्रमण में तो नहीं आ गए इसे लेकर सीसीटीवी फुटेज दिखाने का अनुरोध भी किया, जिससे में कुत्ते की लार आदि पैर पर गिरने की स्थिति में वह एंटीरेविज इंजेक्शन लगवा सके। लेकिन यहां सौरभ राठौर के द्वारा भी उपभोक्ता और सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी की शिकायत पर कोई गौर ना करते हुए सीसीटीवी की फुटेज दिखाने से भी मना कर दिया गया और स्टाफ ने स्वयं ही श्री जैन साहब को ही ध्यान रखने की सलाह दे दी। 

चूंकि स्वयं श्री जैन सीनियर सिटीजन है और किसी भी प्रकार की बैंक में हुई घटना अथवा अन्य प्रकार के कार्यों के लिए वह सीसीटीव्ही की मांग कर रहे है तो बैंक प्रबंधन को भी सीसीटीवही दिखाने चाहिए जो कि ना दिखाते हुए बैंक प्रबंधन की मनमानी और अपने अडिय़ल रवैये को प्रदर्शित करता है, इससे श्री जैन में बैंक की इस कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने बैंक प्रबंधन से मांग की कि कृपया शीघ्र सीसीटीवी फुटेज दिखाने का कष्ट करें जिससे वह अपना इलाज करा सके एवं कोई अनहोनी से बच सके साथ ही एटीएम चैंबर में ग्राहकों को सुरक्षा दें।

No comments: