---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 8, 2026

एसपी ने आरक्षक जीडी चयन भर्ती परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों को बांटे नियुक्ति पत्र



शिवपुरी
-पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा आरक्षक (जीडी) चयन भर्ती परीक्षा वर्ष 2025 में चयनित योग्य उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने पर नियुक्ति पत्र जारी कर वितरण किये गये।

आरक्षक (जीडी) चयन भर्ती परीक्षा वर्ष 2025 में चयनित उम्मीदवारों मे से पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश की समस्त इकाईओं को अलग-अलग संख्या में उम्मीदवार आवंटित कर मेडिकल परीक्षण, आपराधिक रिकॉर्ड आदि की समीक्षा कर नियुक्ति पत्र जारी कर जिले में नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अभ्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुप्रमाण फार्म एवं शपथ पत्र अनुसार गृह जिले एवं निवास स्थान से चरित्र सत्यापन कराया गया एवं संबंधितों के विरूद्ध किसी भी प्रकार के आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने संबंधी जानकारी नहीं पाई गयी एवं अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण राजपत्रित अधिकारी के पर्यवेक्षण में कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें कोई आपत्तिजनक टीप अंकित नहीं होने एवं भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने पर जिले को आवंटित कुल 76 अभ्यार्थियों मे से योग्य 59 उम्मीदवारों को प्रक्रिया पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे नियुक्ति पत्र प्रदान कर पुलिस सेवा से संबंधित कार्यशैली के बारे में समझाईश दी गई।

No comments: