शिवपुरी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) शिवपुरी नगर इकाई द्वारा नगर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। लगभग चार घंटे तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में छात्र-हित, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिविर में मुख्य रूप से अभाविप के जिला संयोजक विक्रम गुर्जर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति, संगठनात्मक दायित्वों एवं छात्र हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने छात्र हित एवं राष्ट्रहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला संयोजक विक्रम गुर्जर ने नरेंद्र धाकड़ को नगर अध्यक्ष घोषित किया। इसके पश्चात नव-नियुक्त नगर अध्यक्ष नरेंद्र धाकड़ ने नगर कार्यकारिणी के अन्य दायित्वों की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में कार्तिक कटारे को नगर मंत्री, रश्मि राजपूत, सोनू खटीक एवं अमर सिंह अटेरिया को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। युवराज तोमर, नितिन करारे, पलक चंदेल एवं रोहित धाकड़ को सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया। एकांश सविता को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया। इसी प्रकार लव धाकरे को राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख एवं सोनू कुशवाह को राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख, हर्ष मोहम्मद कुरैशी को खेलो भारत प्रमुख एवं बादल खटीक को खेलो भारत सह प्रमुख बनाया गया।
आयुष रघुवंशी को स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रमुख एवं मोहित रजक को सह प्रमुख, अंश गुप्ता को स्टूडेंट फॉर सेवा प्रमुख एवं सारिक खान को सह प्रमुख का दायित्व दिया गया। पलाश गोयल को सविष्कार प्रमुख, विजय पाटीदार को मेडिविजन प्रमुख, तनय श्रीवास्तव को सोशल मीडिया प्रमुख, आदित्य शर्मा को जनजातीय कार्य प्रमुख, तरुण तिवारी को महाविद्यालय कार्य प्रमुख एवं विष्णु प्रताप सिंह चौहान को महाविद्यालय कार्य सह प्रमुख बनाया गया। स्नेहा झा को छात्रा कार्य प्रमुख एवं निष्ठा भार्गव को छात्रा कार्य सह प्रमुख, राजवीर तोमर को विद्यालय प्रमुख तथा राजदीप सिंह परमार को छात्रावास विद्यार्थी कार्य प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम का समापन संगठन गीत एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment