---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 4, 2026

सेवन ए साईड क्रिकेट प्रतियोगिता : आर बी 11 एवं माधव चीता ने अगले दौर में किया प्रवेश


शिवपुरी-
क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय स्थित पोलोग्राउण्ड मैदान पर सेवन ऐ साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें आर बी 11 एवं माधव चीता ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

खेल एवं योग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत तात्या टोपे स्टेडियम  में संचालित शिवपुरी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ों के बीच आयोजित 7 ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत दो मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच आर बी 11 और चंबल टाइगर के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते आर बी 11 हुए, इसमें अथर्व के 21 रनों और अतिरिक्त रनों की बदोलत 6 ओवर  में 86 रन बनाये, यहां चंबल टाइगर की ओर से लक्ष्य राठी ने 3 विकेट लिए और आर.बी. 11 के जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी चंबल टाइगर की टीम की ओर अच्छी बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य राठी ने बेह्तरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बनाये लेकिन अन्य बल्लेबाज सहयोग नहीं दे सका। 

चंबल टाइगर की टीम 71 रन पर आउट हो गई और आर बी 11 ने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच व्हाइट टाइगर और माधव चीता के बीच खेला गया, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए माधव चीता की ओर से तेजस मलिक ने 43 और राघव ने 12 रन बनाकर टीम के स्कोर को 6 ओवर में 94 रन तक पहुंचा दिया, व्हाइट टाइगर की ओर से आयुष ने 1 विकेट लिया 94 रन के जबाव में व्हाइट टाइगर की टीम 43 रन पर आउट हो गई। चंबल टाइगर की ओर से हर्ष ने तीन और तेजस मलिक में 43 रन बनाए एवं तीन विकेट प्राप्त किया। 

इसके लिए इन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ क्रिकेटर हेमंत ओझा ने उपस्थित होकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। आज के सभी मैचों में हेमंत ओझा द्वारा खिलाडिय़ों को पेयजल की व्यवस्था की गई।

No comments: