---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 12, 2026

दलित नाबालिग लड़की पर प्राणघातक हमला, कोली समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी।
जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंदावनी में एक दलित परिवार की नाबालिग लड़की पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर कोली समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस बर्बर घटना के विरोध में अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली की मध्य प्रदेश शाखा और अनोखी पहल महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने पीडि़त परिवार के लिए न्याय और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। यह ज्ञापन अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजकुमार शाक्य, प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद कबीर, जिलाध्यक्ष गोपाल कबीरपंथी, अनोखी पहल की अध्यक्ष कल्पना सिनौरिया, मदन देशवारी (पार्षद) और करण सिंह शाक्य (पूर्व अध्यक्ष) सहित समाज के कई गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में प्रस्तुत किया गया।

ग्वालियर में जिंदगी की जंग लड़ रही है पीड़िता
सौपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि बीती 5 जून 2026 को ग्राम चंदावनी निवासी साक्षी कोली (पुत्री गोपाल कोली) और उनके परिवार पर गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में धर्मेंद्र परिहार, सोनू परिहार, अजबसिंह परिहार, रीनू परिहार और फूलाबाई परिहार को आरोपी बताया गया है। हमले में नाबालिग साक्षी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे बेहद नाजुक हालत में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार और समाज में गहरे खौफ का माहौल है।

No comments: