पत्नि के जन्मदिन पर पत्रकार रशीद खान ने किया रक्तदान, दिया अविस्मरणीय तोहफाशिवपुरी-महिला समन्वय एवं डायनामिक फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ सुषमा पांडेय द्वारा जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने के लिए एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय स्थित रक्तकोष कक्ष में आयेाजित किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया और बहुत ही सफल आयोजन रहा। यहां 21 महिला एवं पुरुष के द्वारा 21 यूनिट ब्लड जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त दान किया गया और इसी सेवा कार्य को ध्यान में रखते हुए आगे भी समय-समय पर इस तरह का अभियान आयोजित किया जाता रहेगा।
यहां रक्तदाताओं में वरिष्ठ पत्रकार रशीद खान गुड्डू भी शामिल रहे जिन्होंने अपनी शिक्षिका पत्नि श्रीमती इमरोज खान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगे आकर रक्तदान किया और जरूरतमंद को रक्तदान कर अपनी पत्नि को अविस्मरणीय तोहफा दिया। जिस पर उपस्थित महिला समन्वय एवं डायनेमिक फाउण्डर संस्थापक डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे के द्वारा भी इस कार्य की प्रशंसा की गई और पत्रकार साथी रशीद खान के द्वारा पत्नि के जन्मदिन पर किए गए रक्तदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जो कि महिलाओं के सम्मान में बहुत ही अच्छी पहल है। इस रक्तदान के सफल आयोजन में भागीदार बहनों एवं भाइयों का भी आभार माना गया जिन्होंने एक छोटी सी सूचना प्राप्त होने पर समाज के हित में तुरंत ब्लड ब्लड डोनेट करने हॉस्पिटल तक पहुंचे। इस अवसर पर संस्था की ओर से उपस्थित बहनें अन्नु मित्तल, मीनू दुबे, साधना शर्मा, पिंकी गोस्वामी, लक्ष्मी गर्ग, रेनू शर्मा, सोनिया शर्मा, मानसी दुबे आदि शामिल रही।

No comments:
Post a Comment