---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल के विभिन्न परिक्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


शिवपुरी-
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंडल शिवपुरी के अंतर्गत विभिन्न परिक्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वन विभाग द्वारा नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। साथ ही वन संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं संदेश भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments: