---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 5, 2026

खेल परिसर में ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


शिवपुरी।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी में मध्य प्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से 15 जून 2026 तक किया जा रहा है। यह शिविर जिला खेल अधिकारी डॉ के. के. खरे के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित हो रहा है।

शिविर में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेकर बास्केटबॉल की बारीकियां सीख रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान खिलाडयि़ों को खेल की मूलभूत तकनीक, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना तथा खेल कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का संचालन एवं प्रशिक्षण बास्केटबॉल कोच धर्मेन्द्र शिवहरे द्वारा किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी खेल के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का भी विकास कर रहे हैं। कोच धर्मेन्द्र शिवहरे ने बताया कि खेल युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी बच्चों और युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह जीवन में संघर्ष करना, अनुशासन बनाए रखना और हर परिस्थिति में आगे बढऩा सिखाता है। खेल से जुड़ें, स्वस्थ रहें और अपने सपनों को नई उड़ान दें।

No comments: