---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 1, 2026

चौरासी क्षेत्रीय सभा, वरिष्ठ संघ , महिला सभा, नवयुवक मंडल, गहोई समाज सभा,महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज


करैरा-
चौरासी क्षेत्रीय सभा, वरिष्ठ संघ, महिला सभा, नवयुवक मंडल, गहोई समाज सभा,महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह ताज विलास पैलेस मे मंगलवार दोपहर 3 बजे से सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य आतिथि करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, गहोई समाज के राजनैतिक गौरव अध्यक्ष गौ सेवक आयोग उत्तर प्रदेश श्याम बिहारी गुप्ता, उपाध्यक्ष ग्वालियर विकास प्राधिकरण डा सुधीर पहारिया, जिला अध्यक्ष भाजपा शहडोल श्रीमती अमिता चपरा, अध्यक्षता अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा अध्यक्ष राम गोपाल छिरौल्या, विशिष्ट अतिथि महामंत्री महासभा दीपक सांवला, कोषाध्यक्ष महासभा मोहन कनकने, संरक्षक निवर्तमान अध्यक्ष शिव शंकर सेठ सहित एक दर्जन से अधिक महासभा,नवयुवक मंडल महासभा, चौरासी क्षेत्रीय, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शुभम कनकने मौजूद रहेगे। कार्यक्रम मे दोपहर 3 बजे स्वल्पहार के साथ प्रारंभ होकर अतिथि मंचासीन, ध्वजारोहण, ध्वज गीत, दीप प्रज्वलन, पूजन, अतिथि स्वागत, अतिथि भाषण, शपथ ग्रहण समारोह, अतिथि उद्बोधन, अतिथि सम्मान एवं आभार व्यक्त गहोई समाज सभा के अध्यक्ष रामगोपाल कुचिया के द्वारा  किया जाएगा। अंत मे सभी सजातीय बंधुओ का स्वरूपों होगा।

No comments: