---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 31, 2026

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज का भव्य सावन कार्निवाल 02 अगस्त को




शाम 6 बजे आकर्षक लकी ड्रॉ में मिलेंगे एयर फ्रायर, ट्रॉली बैग सहित कई पुरस्कार

शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज, शिवपुरी द्वारा 2 अगस्त 2026 (रविवार) को अग्रवाल धर्मशाला, शिवपुरी में प्रात: 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक भव्य सावन कार्निवाल (हरियाली हाट) का आयोजन किया जा रहा है। सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति और उत्सव की रंगत से सजे इस आयोजन में खरीदारी, मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

कार्निवाल में आकर्षक सामग्री के लकी ड्रॉ को भी मिलेगा पुरस्कार
कार्निवाल में सावन स्पेशल शॉपिंग, डिजाइनर सूट एवं साडयि़ां, ज्वेलरी एवं हैंडमेड राखियां, आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक सामग्री, महिलाओं के लिए गेम्स एवं मनोरंजन तथा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इस वर्ष आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण सायं 6:00 बजे आयोजित होने वाला विशेष लकी ड्रॉ रहेगा। इसमें प्रतिभागियों को शानदार उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार एयर फ्रायर, द्वितीय पुरस्कार 65 इंच ट्रॉली बैग, तृतीय पुरस्कार 55 इंच ट्रॉली बैग तथा चतुर्थ पुरस्कार इंडक्शन रखा गया है। इसके अलावा 10 सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5 लीटर के वाटर कैंपर तथा 10 अन्य आकर्षक उपहार भी विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे।

समाजजनों ने लोगों से शामिल होने का किया आग्रह
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज ने शहरवासियों एवं समाजजनों से परिवार सहित इस भव्य आयोजन में शामिल होकर सावन उत्सव का आनंद लेने और लकी ड्रॉ में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं रेनू भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं अंजू अग्रवाल, महामंत्री कुलदीप जैन एवं संगम अग्रवाल, सहमंत्री वैभव अग्रवाल एवं पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, तथा प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता (झीरी वाले) एवं रेणु-नीरज गोयल शामिल हैं। महिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनू भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजू गोयल, महामंत्री संगम अग्रवाल, सहमंत्री पूजा अग्रवाल तथा प्रचार मंत्री रेणु नीरज गोयल आयोजन की व्यवस्थाओं का दायित्व संभाल रही हैं।

No comments: