04 आरोपियों को गिरफ्तार एक कार सहित चोरी गया माल किया बरामदशिवपुरी- पुलिस थाना देहात के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात विकास यादव के द्वारा थाना क्षेत्र परिसर में दुकान का शटर व ताला तोड़कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का घटना के 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश किया गया और इस मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक कार सहित चोरी गया माल भी बरामद किया गया। बताना होगा कि बीती 10-11 जुलाई की दरम्यानी रात कुछ अज्ञात चोरो द्वारा शिवपुरी शहर में दुकानों का ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटनायों के फरियादियों की रिपोर्ट पर से थाना देहात पर अपराध क्र0 253/26 धारा 305 (ए) बीएनएस, अपराध क्रमांक 254/26 धारा 331 (4), 305 (ए) के पंजीवद्ध कर विवेचना में लिये गये। चोरी की उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा गंभीरता से लेते हुऐ जल्द से जल्द आरोपीगणो की पतारसी कर चोरी का खुलासा करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात निरीक्षक विकास यादव द्वारा टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की गयी, जिसमें शहर की अनेक सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये एवं टोल नाकों से जानकारी ली गयी व सायवर की मदद से अज्ञात चोरो व चोरी गये मसरूका की लगातार पतारसी की गई, इसी प्रयास के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक काले कलर की ब्रेजा कार क्र. यू.पी.14 जीएम 8497 से चार संदिग्ध व्यक्ति गरिमा पैट्रोल पंप के पीछे पुराना खंडर फोर लाइन शिवपुरी के पास कुछ घण्टों से खडे हुये हैं।
मुखविर द्वारा बताये स्थान पर पुलिस को काले कलर की ब्रेजा कार क्रं. यू.पी.14 जीएम 8497 में चार लोग बैठे हुये मिले जिसमें आस मोहम्मद पुत्र सुक्के खां उम्र 30 साल नि.ग्राम भोजपुर जिला गाजियाबाद उ.प्र., कार्तिक शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा उम्र 24 साल निवासी लतिफपुर तीवढा थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद उ.प्र., जबरुद्दीन खान पुत्र मोहम्मद बकील खान उम्र 23 साल निवासी गढी गदाना थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद उ.प्र. एवं आजाद खान पुत्र पप्पू खान उम्र 25 साल निवासी गढी गदाना थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद उ.प्र. निकले। उक्त व्यक्तियो से खंडर तरफ खडा होने का कारण पूछा तो किसी भी व्यक्ति के द्वारा सही जबाब नहीं दिया गया और जब कार की तलाशी ली तो कार की आगे की डिग्गी से एक लोहे का बना कट्टा 315 बोर का चालू हालात मे मिला एवं उसी डिग्गी मे 5 जिन्दा राउण्ड मिले एवं कार में नये कपडे एवं किराने का सामन व कुछ नगदी मिली।
जिनसे कडाई से पूछतांछ की गयी तो भोपाल में कुछ दुकानो का ताला तोडकर चोरी करना एवं शिवपुरी शहर के थाना देहात व कोतवाली क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपीगण के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय 05 जिन्दा राउण्ड कीमत करीब 5000 रुपये, चोरी गया किराने का सामान कीमती 30,700 रुपये व कपडे (जींस पेन्ट शर्ट) कीमती 01 लाख रुपये व नगदी 27,156 रुपये एवं एक ब्रेजा कार कीमती करीब 10 लाख रुपये कुल मसरूका 11,62,856 रुपये बरामद किया जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरी. विकास यादव, सउनि विनोद सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक अरुणकांत, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, प्रधान आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक शकील खाँन, प्रधान आरक्षक सतीश चौधरी, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक महेश लोधी, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक संजय धाकड, आरक्षक दीपक राणा, आरक्षक जगदीश रावत, आरक्षक चालक शिवराज थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

No comments:
Post a Comment